रियाद की ड्राइवरविहीन मेट्रो 2019 से दौड़ेगी

रियाद, 20 फरवरी (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे बड़ी शहरी परिवहन परियोजनाओं में से एक रियाद मेट्रो साल 2019 से चालू हो जाएगी। यह तेल संपन्न अरब राजशाही की इस किस्म की पहली परियोजना है।

रियाद, 20 फरवरी (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे बड़ी शहरी परिवहन परियोजनाओं में से एक रियाद मेट्रो साल 2019 से चालू हो जाएगी। यह तेल संपन्न अरब राजशाही की इस किस्म की पहली परियोजना है।

अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना की मुख्य चुनौती ऐसे देश में जहां लोग बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमना शान की बात समझते हों, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना है।

अरियाद के विकास के लिए बनाए गए उच्चायोग के अधिकारियों ने पोलेंड के क्राको स्थित अल्स्टोम कंपनी के उत्पादन संयंत्र में एक प्रेस वार्ता में कहा कि इस परियोजना की लागत 23 अरब डॉलर है। यह सऊदी अरब की राजधानी में 30 लाख लोगों को परिवहन की सुविधा मुहैया कराकर ट्रैफिक जाम से राहत देगा।

अरियाद विकास प्राधिकरण (एडीए) के निदेशक (वास्तु परियोजना कार्यक्रम और सार्वजनिक मामले) खालिद अलहाजानी ने बताया, “हम बिल्कुल समय पर काम पूरा कर रहे हैं। अब तक 48 फीसदी काम पूरा हो चुका है और हमें भरोसा है कि बिना किसी देरी के 2019 की शुरुआत में मेट्रो शुरू हो जाएगी।”

पोलैंड की अल्स्टोम कंपनी 68 मेट्रो रेल के एलुमिनियम से बने मेट्रोपॉलिस अल्युमिनियम ट्रेन सेट की आपूर्ति करेगी। हरेक ट्रेन सेट 36 मीटर लंबा है और इनमें 231 यात्री बैठ सकेंगे। वहां तीन लाइनों पर मेट्रो चलेगी। लाइन 4, 5 और 6 जिनके नाम क्रमश: पीला मेट्रो, हरा मेट्रो और बैंगनी मेट्रो होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493