रिया कपूर ‘वीरे दी वेडिंग’ में मेरे संगीत की प्रेरणा : शाश्वत सचदेव

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। संगीतकार शाश्वत सचदेव का कहना है कि फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की निर्माता रिया कपूर फिल्म में उनके संगीत की प्रेरणा और प्रोत्साहन का स्रोत रही हैं।

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। संगीतकार शाश्वत सचदेव का कहना है कि फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की निर्माता रिया कपूर फिल्म में उनके संगीत की प्रेरणा और प्रोत्साहन का स्रोत रही हैं।

सचदेव ने एक बयान में कहा, “रिया कपूर फिल्म में मेरे संगीत की प्रेरणा और प्रोत्साहन का एक प्रमुख स्रोत रही हैं। रिया के पास अतीत में उनके द्वारा निर्मित तीन महान अल्बमों का विशाल इतिहास है, इसलिए मुझे उनके अनुभवों और उनके व्यावसायिक ज्ञान से बहुत कुछ सीखने को मिला।”

अनुष्का शर्मा की ‘फिल्लौरी’ के साथ डेब्यू करने वाले संगीतकार ने कहा कि रिया ने कभी भी उन्हें संगीत निर्माण के लिए बांधकर नहीं रखा और उन्हें संगीत रचना की पूरी आजादी दी।

‘वीरे दी वेडिंग’ शुक्रवार को रिलीज होगी। इसमें करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493