रियो ओलंपिक की तैयारी में व्यस्त हैं बोल्ट

किंग्सटन (जमैका), 10 मार्च (आईएएनएस)। मशहूर धावक उसैन बोल्ट इस समय ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलंपिक की तैयारी में व्यस्त हैं। उनका कहना है कि एड़ी में चोट लगने के कारण वह पिछले कुछ दिनों से अभ्यास नहीं कर पा रहे थे लेकिन अब रियो ओलम्पिक की उनकी तैयारी जोरों पर है।

समाचार एजेंसी सीएमसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बोल्ट 5 से 21 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक में अगर 100 और 200 मीटर का खिताब जीतते हैं तो वह ओलंपकि में तीन लगातार खिताब जीतने वाले पहले धावक बन जाएंगे।

बोल्ट ने बुधवार को कहा, “अभ्यास अच्छा चल रहा है। मैं धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा हूं। मैं एड़ी में चोट के कारण कुछ दिनों बाहर था लेकिन अब सब कुछ सही है।”

उन्होंने कहा, “मैं इस समय अपनी तैयारी पर काफी ध्यान दे रहा हूं। मैं काफी मेहनत कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरे कोच मुझे जल्द ही खेलने का मौका देंगे।”

बोल्ट ने बीजिंग ओलंपिक और फिर लंदन ओलंपिक में खिताब अपने नाम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493