रियो डी जेनेरियो, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियो डी जेनेरियो के 2016 ओलंपिक पार्क परिसर का निर्माण कार्य 92 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि माउंटेन बाइक और बीएमएक्स कोर्स का काम पूरा हो गया है, जबकि वेलोड्रोम का काम भी लगभग पूरा होने वाला है।
ओलंपिक खेलों के 16 में से 11 स्थलों का काम लगभग 90 प्रतिशत तक पूरी हो चुका है।
बास्केटबॉल प्रतियोगिता स्थल का काम भी 68 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।
एथलीट्स विलेज और मुख्य प्रेस सेंटर का काम भी लगभग पूरा होने वाला है।
dharmpath.com dharmpath