रियो ओलम्पिक : आयरलैंड ने रोइंग में जीता पहला ओलम्पिक पदक

रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील की मेजबान में खेले जा रहे ओलम्पिक खेलों में आयरलैंड ने इतिहास रचते हुए रोइंग स्पर्धा का अपना पहला ओलम्पिक पदक हासिल किया।

आयरलैंड ने लाइटवेट पुरुष युगल स्कल्स स्पर्धा में यह पदक हासिल किया।

ब्रिटेन ने पुरुष और महिला युगल रोइंग स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आयरलैंड ने लाइटवेट पुरुष युगल स्कल्स स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है। यह रजत पदक आयरलैंड का ओलम्पिक में रोइंग में पहला पदक है इसके साथ ही ओलम्पिक खेलों-2016 में भी यह उसका पहला पदक है।

नॉर्वे ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है जो उसका इन खेलों में दूसरा रोइंग पदक है।

आयरलैंड के लिए यह इतिहास पॉल ओ डोनोवान और गैरी ओ डोनोवान ने रचा।

पदक जीतने के बाद पॉल ओ डोनोवान कहा, “यह समझना काफी मुश्किल है कि इसका क्या मतलब है क्योंकि इससे पहले यह आयरलैंड के लिए किसी ने नहीं किया।”

दूसरी तरफ ब्रिटेन राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (एनओसी) में शामिल पहला देश है जिसने लगातार इस स्पर्धा में जीत हासिल की है। उसने अपने ही रिकार्ड को ध्वस्त किया है। इससे पहले ब्रिटेन 1908 से 1932 के बीच लगातार स्पर्धा का चैम्पियन रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493