रियो ओलम्पिक (एथलेटिक्स) : कनाडा के ड्रोइन को ऊंची कूद में स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 17 अगस्त (आईएएनएस)। कनाडा के एथलीट डेरेक ड्रोइन ने यहां जारी 31वें ओलम्पिक खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विश्व विजेता ड्रोइन ने मंगलवार को हुए मुकाबले में ओलम्पिक स्टेडियम में 2.38 मीटर की छलांग लगाई। उन्होंने कतर के मुताज ईसा बार्शिम को मात दी।

बार्शिम को रजत पदक हासिल हुआ और यूक्रेन के बोहदान बोंडारेंको ने कांस्य पदक हासिल किया।

कनाडा के 26 वर्षीय ड्रोइन ने 2012 लंदन ओलम्पिक में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493