रियो डी जनेरियो, 12 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला एथलीट मनप्रीत कौर रियो ओलम्पिक में शुक्रवार को गोला फेंक स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड से आगे नहीं बढ़ सकीं।
ग्रुप-बी के क्वालिफिकेशन राउंड में मनप्रीत 18 प्रतिभागियों में 13वें स्थान पर रहीं।
मनप्रीत ने दूसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ 17.06 मीटर की दूरी हासिल की। पहले प्रयास में उन्होंने 16.68 मीटर और तीसरे प्रयास में 16.76 मीटर दूर गोला फेंका।
dharmpath.com dharmpath