रियो डी जनेरियो, 12 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय एथलीट विकास गोड़ा रियो ओलम्पिक में शुक्रवार को पुरुषों की चक्का फेंक स्पर्धा के क्वालिफिकेशन दौर में निराशाजनक प्रदर्शन कर बाहर हो गए।
ओलम्पिक स्टेडियम में हुए स्पर्धा के ग्रुप-बी में विकास क्वालिफाई करने के लिए जरूरी 65.15 मीटर क दूरी भी हासिल नहीं कर सके और 18 प्रतिभागियों में 16वें स्थान पर रहे।
विकास अपने पहले प्रयास में 57.59, दूसरे प्रयास में 58.99 और अंतिम प्रयास में 58.70 मीटर की दूरी हासिल की।
ग्रुप-ए और ग्रुप-बी को मिलाकर कुल 35 प्रतिभागियों ने क्वालिफाइंग में हिस्सा लिया, जिनमें से 12 खिलाड़ियों ने अगले दौर में प्रवेश किया, जबकि विकास 28वां स्थान ही हासिल कर सके।
dharmpath.com dharmpath