रियो डी जनेरियो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन के मोहम्मद फाराह ने शनिवार को रियो ओलम्पिक का 10 हजार मीटर स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया।
फाराह ने मुख्य ओलम्पिक स्टेडियम में आयोजित इस रेस को पूरा करने के लिए 27.05.07 मिनट का समय लिया। यह इस सीजन में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन है।
रजत केन्या के पॉल किपगेटिच केनुई को मिला। केनुई ने 27.05.64 मिनट में रेस पूरी की। इथिोपिया के तेमिरात टोला ने 27.06.26 मिनट के साथ कांस्य जीता।
तेमिरात और केनुई ने भी इस सीजन में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और अपने-अपने देशों को पदक दिलाए।
dharmpath.com dharmpath