रियो ओलम्पिक (एथलेटिक्स) : बोल्ट ने जीता तीसरा स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 20 अगस्त (आईएएनएस)। दुनिया के महानतम धावक उसेन बोल्ट ने रियो ओलम्पिक में शुक्रवार को जमैका के लिए तीसरा स्वर्ण जीता। बोल्ट ने अपने साथियों के साथ 4 गुणा 100 मीटर रिले का स्वर्ण हासिल किया।

जमैका की टीम न यह रेस 37.27 सेकेंड समय में पूरी की। यह इस सीजन में उसका अब तक का सबसे अच्छा समय है।

जापान ने 0.33 सेकेंड पीछे रहते हुए रजत जीता जबकि कनाडा को 37.60 सेकेंड के साथ कांस्य मिला।

तीसरे स्थान पर अमेरिका की टीम रही थी लेकिन उसे अयोग्य करार दिया गया, जिसके बाद कनाडा को इस स्पर्धा में पदक प्राप्त हुआ।

इस स्वर्ण के साथ बोल्ट ने अपने करियर में ‘गोल्डन ट्रिपल’ पूरा कर लिया है। बोल्ट ने बीजिंग, लंदन और रियो ओलम्पिक में 100, 200 तथा 4 गुणा 400 मीटर रिले का स्वर्ण हासिल किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493