रियो ओलम्पिक (एथलेटिक्स) : 110 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण जमैका के नाम

रियो डी जनेरियो, 17 अगस्त (आईएएनएस)। जमैका के एथलीट उमर मैक्लॉड ने 31वें ओलम्पिक खेलों की 110 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण जीत लिया है।

उमर ने ओलम्पिक स्टेडियम में आयोजित फाइनल मुकाबले में 13.05 सेकेंड के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि स्पेन के ओरलांडो ओर्टेगा ने 13.17 सेकेंड के साथ रजत जीता।

इस स्पर्धा का कांस्य फ्रांस के दिमित्री बास्कोउ ने 13.24 सेकेंड समय के साथ अपने नाम किया।

इस स्पर्धा का विश्व रिकार्ड (12.80 सेकेंड) अमेरिका के लाशान मेरिट के नाम है, जिन्होंने चार साल पहले ब्रुसेल्स में इसे कामय किया था। ओलम्पिक रिकार्ड चीन के लियू के नाम है, जिन्होंने 2004 के एथेंस ओलम्पिक में 12.91 सेकेंड में यह रेस पूरी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493