रियो डी जेनेरियो, 10 अगस्त (आईएएनएस)। रियो में बारा ओलम्पिक पार्क की ओर लौट रही एक ओलम्पिक मीडिया शटल बस पर हमला हुआ। मंगलवार को हुए इस हमले में बस की खिड़कियों के कांच टूट गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, डियोडोरो से बारा ओलम्पिक पार्क की ओर जा रही इस बस पर दो बार हमला हुआ।
पुलिस ने बस की जांच के बाद कहा कि इस पर पत्थरों से हमला हुआ, गोलियों से नहीं। बस की खिड़कियों के कांच टूट गए।
रियो आयोजन समिति ने इस घटना की पुष्टि की। इस घटना की जांच के लिए संघीय पुलिस सहित एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है।
इस घटना के दौरान बस में 12 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों को छोटी-मोटी चोटें आई हैं। बेलारूस के एक पत्रकार के हाथ में चोट लगी है। एक स्वयंसेवक के हाथ में भी चोट लगी है।
पुलिस ने हालांकि, कहा है कि पत्थरों से बस पर हमला हुआ है लेकिन यात्रियों का कहना है कि बस पर गोली से हमला किया गया है।
इस घटना के बाद डियोडोरो से निकलने वाली सभी बसों को सन्य सुरक्षा में ले जाया गया।
dharmpath.com dharmpath