रियो ओलम्पिक के लिए टिकटों की बिक्री गुरुवार से

रियो डी जेनेरियो, 5 मई (आईएएनएस)। इस साल अगस्त में रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों की जिमनास्टिक, कैनोइंग और रोइंग स्पर्धाओं के लिए टिकटों की बिक्री गुरुवार से शुरू होगी।

आयोजकों ने हालांकि यह नहीं बताया है कि इन तीन स्पर्धाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कितनी टिकटें बिक्री के लिए रखी जाएंगी लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि हर मूल्य वर्ग के टिकट उपलब्ध रहेंगे।

ब्राजील से बाहर के प्रशंसक अपने देश में स्थित आधिकारिक विक्रेताओं से टिकट खरीद सकते हैं।

आयोजकों ने यह भी कहा है कि जैसे ही स्टेडियमों में बैठने की व्यवस्था का खुलासा हो जाएगा, लगभग 10 लाख टिकटें बिक्री के लिए जारी की जाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493