रियो ओलम्पिक के लिए तैयार हैं नडाल

रियो डी जेनेरियो, 29 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व के पूर्व नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल रियो ओलम्पिक-2016 से पहले वापस मैदान पर आने को तैयार हैं। वह धीरे-धीरे अपनी कलाई की चोट से उबर रहे हैं। उनके कोच ने यह बात कही है।

14 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल ने मई में हुए फ्रेंच ओपन से चोट के चलते अपना नाम वापस ले लिया था।

उनके कोच टोनी, मानाकोर में उनके ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे के खिलाफ हुए अभ्यास सत्र से काफी खुश हैं।

टोनी नडाल ने गुरुवार को कहा, “हमने पहले दौर की तैयारी के लिए उनका अभ्यास सत्र बढ़ा दिया है।”

उन्होंने कहा, “एंडी मरे के साथ अभ्यास करना काफी मुश्किल था। हम इससे खुश हैं। रियो में हम कई स्तर के खिलाड़ियों के खिलाफ अभ्यास करने की कोशिश करेंगे। देखना है कि राफेल मुश्किल प्रतिस्पर्धा में कैसा खेलते हैं।”

उन्होंने कहा, “उनके खेल के बारे में काफी संदेह है। मेरा मानना है कि यह सामान्य है। हर टूर्नामेंट से पहले इस तरह के सवाल उठते हैं। ओलम्पिक में शुरुआत काफी मुश्किल है, लेकिन अगर हम ड्रॉ में सौभाग्यशाली रहे तो वह हर कदम सुधार करेंगे।”

नडाल ने बीजिंग ओलम्पिक-2008 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था, लेकिन चार साल बाद वह लंदन ओलम्पिक-2012 में घुटने में लगी चोट के कारण हिस्सा नहीं ले पाए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493