रियो ओलम्पिक के लिए ब्राजील ने घोषित किया 462 सदस्यीय दल

रियो डी जनेरियो, 19 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो की मेजबानी में अगले माह शुरू हो रहे ओलम्पिक खेलों के लिए ब्राजील ने 462 सदस्यीय दल की घोषणा कर दी।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि रियो ओलम्पिक-2016 में हिस्सा लेने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी टीम है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजीलियाई ओलम्पिक समिति ने सोमवार को कहा कि ओलम्पिक के लिए चुनी गई टीम में अभी एथलीटों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ खिलाड़ियों को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिल सकता है।

ब्राजील की 462 सदस्यीय दल में 253 पुरुष, 209 महिलाएं और 344 कोच, मेडिकल स्टाफ के सदस्य और अन्य अधिकारी शामिल हैं।

इससे पहले बीजिंग ओलम्पिक-2008 में ब्राजील की 277 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया था, वहीं लंदन ओलम्पिक-2012 में ब्राजील ने 259 सदस्यीय टीम उतारा था।

ब्राजील का 462 सदस्यीय दल अगले रविवार (24 जून) को रियो खेल गांव पहुंच जाएगा।

रियो ओलम्पिक में महिला हॉकी टूर्नामेंट एकमात्र ऐसी स्पर्धा है, जिसमें मेजबान ब्राजील हिस्सा नहीं ले रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493