रियो ओलम्पिक (गोल्फ) : अदिति संयुक्त आठवें स्थान पर

रियो डी जनेरियो, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की महिला गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक ने लगातार दूसरा थ्री अंडर 68 का कार्ड खेलते हुए रियो ओलम्पिक की गोल्फ स्पर्धा के दूसरे दौर की समाप्ति के बाद संयुक्त रूप से आठवां स्थान हासिल किया है।

18 साल की अदिति ने गुरुवार को शानदर शुरुआत करते हुए पार फाइव फर्स्ट होल पर एक बर्डी लगाई और फिर पार थ्री फोर्थ और पार फोर नाइंथ भी बर्डी हासिल की।

बैक नाइन पर हालांकि अदिति ने पार फाइव टेंथ होल पर बोगी की लेकिन 15वें और 16वें होल पर बर्डी लगाकर इसकी भरपाई कर ली।

बेंगलुरू की गोल्फ खिलाड़ी ने चार अन्य गोल्फरों के साथ आठवां स्थान साझा किया है। वह लीडर दक्षिण कोरिया की इंबी पार्क से चार शॉट पीछे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493