रियो ओलम्पिक : चीन की महिला फुटबाल टीम ने किया क्वालीफाई

ओसाका, 7 मार्च (आईएएनएस)। चीन ने रियो ओलम्पिक में होने वाली महिला फुटबाल स्पर्धा के लिए सोमवार को क्वालीफाई कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीन की महिला फुटबाल टीम ने सोमवार को दक्षिण कोरिया को 1-0 से शिकस्त दी। इससे पहले चीन की टीम जापान को 2-1 से हरा चुकी थी। उत्तरी कोरिया के खिलाफ उसने 1-1 से ड्रॉ खेला और वियतनाम को 2-0 से हराया था। वह अंकतालिका में 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

आस्ट्रेलिया की महिला टीम ने उत्तरी कोरिया को 2-1 से शिकस्त दी। वह 12 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले स्थान के साथ रियो के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

चीन की महिला टीम का अगला मुकाबला आस्ट्रेलिया से बुधवार को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493