रियो डी जनेरियो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन के मैक्स विटलॉक ने 31वें ओलम्पिक खेलों की पुरुषों की फ्लोर एक्सरसाइज स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया है।
विटलॉक ने रविवार को रियो ओलम्पिक एरेना में आयोजित फाइनल मुकाबले में कुल 15.633 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।
विटलॉ ने डिफिल्टी में 6.800 और एक्सीक्यूशन में 8.833 अंक हासिल किए।
ब्राजील के डिएगोग हाइपोलिटो ने 15.533 अंकों के साथ रजत जबकि ब्राजील के ही अर्थर मारियानो ने 15.433 अंकों के साथ कांस्य जीता।
dharmpath.com dharmpath