टेबल टेनिस विश्व रैंकिंग में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी लोंग ने गुरुवार को हुई स्पर्धा में अपने हमवतन झांग जाइक को मात देकर यह जीत हासिल की।
लोंग ने इस जीत के बाद झांग के साथ मिलकर अपने देश का राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने का जश्न मनाया।
जीत हासिल करने के बाद लोंग ने कहा, “टेबल टेनिस खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत से ही मैंने ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का सपना देखा था।”
लोंग ने कहा, “आज मैंने अपने सपने को साकार किया। हालांकि, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैंने तथा झांग ने काफी बेहतरीन मुकाबला खेला। मुझे लगता है कि यह एक पदक जीतने से भी काफी अच्छी बात है।”
पुरुष एकल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में लोंग ने झांग को 14-12, 11-5, 11-4, 11-4 से मात दी। यह रियो ओलम्पिक में चीन के दल का 11वां स्वर्ण पदक है।
dharmpath.com dharmpath