रियो ओलम्पिक (डाइविंग) : सिंक्रनाइज डाइविंग में ब्रिटेन को स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन के जैक लॉफर और क्रिस मियर्स ने यहां रियो ओलम्पिक में पुरुषों की तीन मीटर सिंक्रनाइज स्प्रिंगबोर्ड डाइविंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस स्पर्धा में जैक और मियर्स ने कुल 454.32 अंक हासिल किए। इसके अलावा इस स्पर्धा में अमेरिका के सैम डोर्मन और माइक हिक्सन की जोड़ी ने 450.21 अंक, चीन के युआन काओ और काई किन ने 443.70 अंक, जर्मनी के स्टीफन फेक और पैट्रिक हॉसडिंग ने 410.10 अंक तथा मेक्सिको के रोमेल पाचेको और जाहिर ओकाम्पो ने 405.30 अंक हासिल किए।

इस स्पर्धा की शुरुआत में चीन की काओ और किन की जोड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वह तीसरे राउंड में पिछड़ गए। वहीं, ब्रिटेन की जोड़ी ने अपनी अच्छी फार्म जारी रखी और जीत हासिल की।

ब्रिटेन के जैक और मियर्स ने पिछले साल विश्व प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।

अब तक डाइविंग में युगल स्पर्धाओं में चीन ने बढ़त बना रखी थी। उसने अब तक तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है। वहीं, ब्रिटेन ने एक कांस्य और एक स्वर्ण पदक जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493