रियो ओलम्पिक (तीरंदाजी) : दीपिका ने अगले दौर में कदम रखा

रियो डी जनेरियो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने जॉर्जिया की क्रीस्टीन इस्बुअ को हराकर अगले दौर मे कदम रख दिया है।

विश्व की 12वीं वरीयता प्राप्त तीरंदाज दीपिका ने 1/32 एलीमिनेटर में अपने से ऊंची वरीय क्रीस्टीन को बुधवार को 6-4 से हराया।

दीपिका ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। अपने पहले प्रयास में 8 अंक हासिल करने के बाद दीपिका ने दूसरे और तीसरे प्रयास में क्रमश: 10 और 9 अंक जुटाए।

क्रीस्टीन ने पहले प्रयास में 8,9,9 अंक जुटाए। दूसरे सेट में हालांकि जार्जियाई खिलाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन किया3 और 10, 10 तथा 9 अंक जुटाए।

इस पर दीपिका ने भी दूसरे सेट में 10,10 तथा 9 अंक जुटाए। स्कोर दीपिका के पक्ष में 3-1 था।

दीपिका ने तीसरे सेट में बेहतरीन प्रदर्शन करेत हुए तीनों 10 प्वाइंटर्स हासिल किए। क्रीस्टीन के पास इसका जवाब न था।

क्रीस्टीन ने हालांकि चौथे सेट में 10, 9 तथा 10 अंक जुटाए जबकि दीपिका सिर्फ 9, 9, 9 अंक ही जुटा सकीं।

इसके बाद यह मुकाबला पांचवें सेट तक खिंचा। दोनों तीरंदाजों ने इस सेट में 10, 10, 9 अंक बनाए। अंक बंटे और दीपिका बाजी मारने में सफल रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493