रियो ओलम्पिक (तैराकी) : कजाकस्तान के ब्लांदिन को 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। कजाकस्तान के तैराक दिमित्री बलान्डिन ने यहां रियो ओलम्पिक में तैराकी की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओलम्पिक एक्वेटिक्स स्टेडियम में हुई इस स्पर्धा को ब्लान्डिन ने दो मिनट 07.46 सेकेंड में पूरा किया। अमेरिका के जोश प्रेनोट दूसरे स्थान पर रहे।

रूस के एंतोन चुपकोव को तीसरे स्थान के साथ कांस्य पदक हासिल हुआ। वहीं जापान के इप्पेल वतानाबे छठे स्थान पर रहे।

कजाकस्तान के 21 वर्षीय तैराक बलान्डिन ने 2014 एशियाई खेलों में भी 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

बलान्डिन की जीत के बाद कजाकस्तान के पास अब दो स्वर्ण पदक हो गए हैं। इससे पहले रियो ओलम्पिक में भारोत्तोलक निजात रहिमोव ने पुरुषों की 77 किलोग्राम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493