रियो डी जनेरियो, 20 अगस्त (आईएएनएस)। रूस ने यहां रियो ओलम्पिक में सिंक्रोनाइज्ड तैराकी स्पर्धा में लगातार पांचवी बार स्वर्ण पदक हासिल किया है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, शुक्रवार को मारिया लेंक एक्वेटिक सेंटर में इस स्पर्धा का आयोजन हुआ। इसमें चीन को रजत और जापान को कांस्य पदक हासिल हुआ है।
जापान को पिछले दो दशकों में सिंक्रोनाइज्ड तैराकी स्पर्धा में पहली बार पदक हासिल हुआ है।
इस स्पर्धा में यूक्रेन को चौथा और मेजबान देश ब्राजील को छठा स्थान हासिल हुआ।
dharmpath.com dharmpath