रियो ओलम्पिक (तैराकी) : स्कूलिंग ने 100 मी. बटरफ्लाई में तोड़ा फेल्प्स का वर्चस्व

रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। सिंगापुर के 21 साल के तैराक जोसेफ स्कूलिंग ने अमेरिकी दिग्गज माइकल फेल्प्स को हराकर रियो ओलम्पिक में 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया है।

स्कूलिंग ने अब कुल 22 स्वर्ण जीत चुके फेल्प्स को दोयम साबित करते हुए 50.39 सेकेंड में रेस पूरी की। फेल्प्स उनसे 0.75 सेकेंड बाद फिनिश लाइन तक पहुंचे।

इस स्पर्धा का रजत फेल्प्स के अलावा दक्षिण अफ्रीका के चाड ले क्लोस और हंगरी के लास्लो चेस्क ने जीता। तीनों ने 51.14 सेकेंड में रेस पूरी की।

फेल्प्स ने अपने करियर में तीसरा रजत जीता है। वह 22 स्वर्ण के साथ दो कांस्य भी जीत चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493