रियो ओलम्पिक (तैराकी) : 200 मीटर मेडले फाइनल में फेल्प्स

रियो डी जनेरियो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के दिग्गज तैराक माइकल फेल्प्स ने गुरुवार को रियो ओलम्पिक में होने वाली तैराकी की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले के फाइनल में प्रवेश पाने के लिए सबसे कम समय लिया।

फेल्प्स का लक्ष्य लगातार चार ओलम्पिक खेलों में एक ही स्पर्धा को जीतने का है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 31 वर्षीय तैराक ने 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले के फाइनल में प्रवेश के लिए एक मिनट 58.78 सेकेंड का समय लिया।

ओलम्पिक एक्वेटिक स्टेडियम में बुधवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में फेल्प्स के हमवतन रयान लोटते दूसरे स्थान पर रहे।

इसके साथ ही ब्राजील के थियागो परेरा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

फेल्प्स ने रियो ओलम्पिक में तीन स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। उन्होंने अब तक 200 मीटर बटरफ्लाई, चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल और चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493