रियो ओलम्पिक (निशानेबाजी) : स्कीट में मेराज ने उम्मीदें जिंदा रखीं

रियो डी जनेरियो, 12 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय निशानेबाज मेराज अहमद खान रियो ओलम्पिक के सातवें दिन शुक्रवार को स्कीट स्पर्धा के क्वालिफिकेशन दौर के पहले दिन हुए मुकाबले में 10वें स्थान पर रहे।

क्वालिफिकेशन दौर के दूसरे दिन के मुकाबले शनिवार को होंगे।

मेराज ने ओलम्पिक शूटिंग सेंटर के शॉटगन रेंज में हुई स्पर्धा के पहले राउंड में 24, 25 और 23 का स्कोर हासिल किया।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले मेराज के सेमीफाइनल में प्रवेश करने की पूरी संभावनाएं हैं।

स्वीडन के मार्कस स्वेनसन ने 75 के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ (आईओए) की ओर से खेल रहे कुवैत के अब्दुल्ला अल रशीदी ने 74 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493