रियो ओलम्पिक (निशानेबाजी) : रिट्ज ने जर्मनी के लिए तीसरा स्वर्ण जीता

रियो डी जनेरियो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। क्रिस्टीयन रिट्ज ने टीम जर्मनी के लिए शनिवार को निशानेबाजी में तीसरा स्वर्ण हासिल किया।

रिट्ज ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया।

रिट्ज ने फाइनल मे 34 निशाने सही लगाए। रजत तीने वाले फ्रांस के जीन क्यू. ने 30 जबकि चीन के ली यू. ने 27 निशानों के साथ कांस्य जीता।

जर्मनी ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में अब तक का पांचवां स्वर्ण जीता। यह अकेला देश है, जिसने इतने स्वर्ण जीते हैं। जर्मनी ने 1936, 1992, 1996 और 2004 में भी इस स्पर्धा का स्वर्ण जीता था।

रिट्ज इस स्पर्धा में जर्मनी के लिए स्वर्ण जीतने वाले तीसरे निशानेबाज हैं। इससे पहले कार्निलस वान ओयेन ने 1936 और राल्फ शुमान ने 1992, 1996 और 2004 में यह खिताब अपने नाम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493