रियो ओलम्पिक (निशानेबाजी) : हिना ने फिर किया निराश

रियो डी जनेरियो, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की हिना सिधू ने लगातार दूसरी बार निराश किया है। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में निराश करने के बाद मंगलवार वह 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के भी फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। इसके साथ इस ओलम्पिक में उनकी चुनौती समाप्त हो गई है।

ओलम्पिक शूटिंग सेंटर में हिना ने 40 निशानेबाजों के बीच 21वां स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में हिना ने कुल 576 अंक हासिल किए। स्पर्धा के पहले चरण (प्रीसीजन) में हिना ने 286 और दूसर चरण (रैपिड) में 290 अंक हासिल किए।

हिना ने प्रीसीजन में 95, 95 और 96 तथा रैपिड में 97, 97, 96 अंक जुटाए।

प्रीसीजन दौर की समाप्ति तक हिना 30वें स्थान पर थीं। हिना ने कुल मिलाकर 16 बार परफेक्ट 10 पर निशाना लगाया।

चीन की झांग जिंगजिंग ने 592 अंकों के साथ क्वालीफाईंग में पहला स्थान हासिल किया जबकि ग्रीस की एना कोराकाकी 584 अंकों के साथ दूसरे और जार्जिया की निनो एस. 584 अंकों के साथ ही तीसरे स्थान पर रहीं।

10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफाईंग दौर में हिना को 14वां स्थान मिला था। वह फाइनल में नहीं पहुंच सकी थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493