रियो डी जनेरियो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के निशानेबाज जिन जोंगओह ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल स्पर्धा का स्वर्ण लगातार तीसरी बार जीता है।
जिन ने ओलम्पिक शूटिंग सेंटर में बुधवार को वियतनाम के होआंग जुआन विन्ह को हराते हुए ओलम्पिक खेलों में हैट्रिक पूरी की।
जिन ने फाइनल में कुल 193.7 अंक जुटाए जकि होआंग ने 191.3 अंकों के साथ रजत जीता।
उत्तर कोरिया के किम सोंग गुक ने 172.8 अंकों के साथ कांस्य जीता।
dharmpath.com dharmpath