रियो ओलम्पिक (नौकायन) : ब्राजील ने ‘स्किफ 49 ईआरएफएक्स’में जीता स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 19 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील की मार्टिने ग्रेल और काहेना कुंजे ने यहां जारी 31वें ओलम्पिक खेलों में महिलाओं की नौकायन की ‘स्किफ 49 ईआरएफएक्स’ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

इस साल मेजबान देश का यह इस स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, नौकायन में ‘रेगेटा’ की दिग्गज रहीं ब्राजीलियाई एथलीट टोर्बेन ग्रेल की बेटी मार्टिने और उनकी टीम की साथी एथलीट कुंजे ने गुरुवार को हुई स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

इस स्पर्धा में न्यूजीलैंड की एलेक्स मालोने और मौली मीच की टीम को रजत पदक हासिल हुआ है, तो वहीं डेनमार्क की जेना हासेन और काट्जा स्टीन साल्सकोव इवेर्सेन को कांस्य पदक हासिल हुआ।

इस बीच, पुरुषों की ‘स्किफ 49 ईआरएफएक्स’ स्पर्धा में न्यूजीलैंज के पीटर बुर्लिग और ब्लेयर तुके की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493