रियो ओलम्पिक (बैडमिंटन) : वांग को हराकर सिंधु सेमीफाइनल में

रियो डी जनेरियो, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मंगलवार (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह) को चीनी प्रतिद्वंद्वी यिहान वांग पर जीत के साथ रियो ओलम्पिक के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गईं।

विश्व चैम्पियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकीं सिंधु ने पूर्व विश्व विजेता और 2012 के लंदन ओलम्पिक में रजत जीतने वाली वांग को 22-20, 21-19 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493