रियो ओलम्पिक : ब्राजील कोपाकबाना में अधिक सैनिक तैनात करेगा

रियो डी जनेरियो, 9 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील सरकार ने कोपाकबाना बीच तथा इसके आस-पास के इलाकों में सेना के अधिक जवानों की तैनाती को स्वीकृति दे दी है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, सरकारी पत्रिका ‘ऑफिशियल गजेट’ में प्रकाशित जानकारी में कहा गया है कि रियो ओलम्पिक की सुरक्षा योजना में सैन्य भागीदारी में वृद्धि के लिए स्थानीय प्रशासन ने आग्रह किया था और इसे ब्राजील के कार्यवाहक राष्ट्रपति मिशेल तेमेर द्वारा जारी फरमान में स्वीकृति भी दे दी गई है।

कोपाकबाना बीच के साथ ही अटलांटिक एवेन्यू तथा रियो के मुख्य जिलों में तैनात जवानों की संख्या में वृद्धि की जाएगी। इसके साथ ही सांतोस डुमोंट हवाईअड्डे पर भी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

रियो ओलम्पिक के दौरान कोपाकबाना बीच पर बीच वॉलीबॉल, एक्वेटिक ट्रॉयथलोन और मैराथन स्पर्धाओं का आयोजन हो रहा है। इसके अलावा शनिवार और रविवार को पुरुष और महिला लंबी दूरी साइकिल स्पर्धाओं की शुरुआत भी यहीं हुई थी और समापन भी।

रियो गवर्नर फ्रांसिस्को डोर्नेल्स ने सुरक्षा में वृद्धि की बात कही, क्योंकि उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि स्थानीय पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493