रियो ओलम्पिक (भारोत्तोलन) : ईरान के रोस्तामी ने बनाया विश्व रिकार्ड

रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान के कियानोउश रोस्तामी ने शुक्रवार को भारोत्तोलन के 85 किलोग्राम वर्ग में विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण जीतने में सफल रहे।

रोस्तामी ने स्नैच में 179 और जर्क में 217 किलोग्राम वजन उठाया। वह कुल 396 किलोगराम वजन के साथ नया विश्व रिकार्ड बनाने में सफल रहे।

रोस्तामी ने 395 किलोग्राम के अपने ही रिकार्ड को बेहतर किया।

चीन के तियान ताओ ने 395 किलोग्राम के साथ रजत जीता जबकि रोमानिया केक गेब्रियल एस ने 390 किलोग्राम के साथ कांस्य पर कब्जा किा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493