रियो ओलम्पिक (मुक्केबाजी) : मनोज कुमार हारकर बाहर

रियो डी जनेरियो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाज मनोज कुमार को रियो ओलम्पिक में रविवार को पुरुषों की लाइट वेल्टरवेट स्पर्धा के 64 किलोग्राम भारवर्ग में हार झेलना पड़ा और इस हार के साथ वह ओलम्पिक से बाहर हो गए।

मनोज कुमार को उजबेकिस्तान के मुक्केबाज फजिलिद्दीन गैब्नाजारोव ने एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया।

गैब्नाजारोव तीनों राउंड में सभी निर्णायकों के पूरे अंक हासिल करने में सफल रहे, जबकि मनोज कुमार को तीनों राउंड में सभी निर्णायकों ने नौ-नौ अंक दिए।

मनोज कुमार यह मुकाबला 27-30, 27-30, 27-30 से हारे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493