रियो ओलम्पिक में सायना ग्रुप-जी में, श्रीकांत ग्रुप-एच में

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को अगले महीने से ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जेनेरियो में शुरू होने वाले ओलम्पिक खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा के ग्रुप-जी में जगह मिली है, वहीं शीर्ष भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को ग्रुप-एच में शामिल किया गया है।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने मंगलवार को ट्वीट किया कि लंदन ओलम्पिक-2012 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त सायना को रियो ओलम्पिक-2016 की बैडमिंटन स्पर्धा के महिला एकल वर्ग में पांचवीं वरीयता दी गई है। वहीं उनकी साथी पी. वी. सिन्धु को नौवीं वरीयता मिली है। सिन्धु को ग्रुप-एम में जगह दी गई है।

पुरुष एकल में श्रीकांत को नौवीं वरीयता मिली है।

भारतीय शीर्ष महिला युगल जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा को ग्रुप-ए में शामिल किया गया है।

पुरुष युगल जोड़ी मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी को ग्रुप-डी में जगह दी गई है।

मलेशिया के ली चोंग वेई और स्पेन की कैरोलीना मारिन को क्रमश: पुरुष और महिला एकल वर्ग में शीर्ष वरीयता मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493