रियो ओलम्पिक (मैराथन) : केन्या के किपचोगे ने जीता स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 21 अगस्त (आईएएनएस)। केन्या के मैराथन धावक इलियूड किपचोगे ने रविवार को रियो ओलम्पिक की पुरुषों की मैराथन स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया।

किपचोगे ने दो घंटे 8.44 मिनट का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

इथियोपिया के फेइजा लिलेजा दो घंटा 9.54 मिनट समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे और रजत पदक अपने नाम किया, जबकि अमेरिकी धावक गालेन रुप ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ करते हुए दो घंटा 10.05 मिनट में रेस पूरी की और कांस्य पदक हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493