रियो ओलम्पिक (रोइंग) : फाइनल-सी में शीर्ष पर रहे भोकानाल

रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रोवर दत्तू बबन भोकानाल रियो ओलम्पिक में पदक की दौड़ से भले बाहर हो चुके हैं, लेकिन विश्व रैंकिंग के लिए शनिवार को हुए फाइनल-सी मुकाबले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

भोकानाल ने फाइनल-सी में छह प्रतिभागियों के बीच 6 मिनट 54:96 सेकेंड का समय निकाला और शीर्ष पर रहते हुए ओलम्पिक से विदा ली।

फाइनल-सी में भोकानाल ने शुरू से बढ़त बना ली और एक बार भी किसी प्रतिद्वंद्वी से पीछे नहीं हुए। उन्होंने पहले 500 मीटर 1.38:38 मिनट में पूरी की, जबकि 1000 मीटर की दूरी उन्होंने 3.23:80 मिनट में पूरी की।

भोकानाल को 1500 मीटर का मार्क छूने में पांच मिनट 11.98 सेकेंड का समय लगा।

रियो ओलम्पिक में भोकानाल का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इससे पहले उन्होंने हीट चरण में 7.21:67 मिनट का समय लिया था, क्वार्टर फाइनल में 6.59:89 मिनट और सेमीफाइनल में 7.19:02 मिनट का समय लिया था।

विश्व रैंकिंग में 13 से 18वें स्थान के लिए हो रहे फाइनल मुकाबलों में अब तक भोकानाल कुल सातवें स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493