रियो ओलम्पिक (रोइंग) : भोकानाल ने फाइनल-सी के लिए क्वालीफाई किया

रियो डी जनेरियो, 12 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के रोअर दत्तू बबन भोकानाल ने रियो ओलम्पिक के सातवें दिन शुक्रवार को सिंगल्स स्कल स्पर्धा के फाइनल-सी के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वह सेमीफाइनल सी/डी-2 में दूसरे स्थान पर रहे।

भोकानाल ने 7 मिनट 19.02 सेकेंड में दूरी तय कर फाइनल सी के लिए क्वालीफाई किया है।

हालांकि वह पदक की दौड़ में शमिल नहीं है। वह इस दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके हैं। भोकानाल अब विश्व रैंकिंग में 13 से 18 वरीयता के बीच स्थान हासिल करने के लिए उतरेंगे। भोकानाल ने छह रोवरों के बीच दूसरा स्थान हासिल किया।

भोकानाल से आगे हंगरी के बेंदेगुज मोलनर रहे। उन्होंने 7 मिनट 18.88 सेकेंड में दूरी तय की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493