रियो ओलम्पिक (लम्बी कूद) : अमेरिका के हेंडरसन को स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के जेफ हेंडरसन ने रियो ओलम्पिक की लम्बी कूद स्पर्धा का स्वण जीत लिया है।

हेंडरसन ने शनिवार को ओलम्पिक स्टेडियम में 8.38 मीटर की लम्बी छलांग के साथ पहला स्थान हासिल किया।

रजत दक्षिण अफ्रीका के लुवा मानयोंगा ने जीता। मानयोंगा ने 8.37 मीटर छलांग लगाई।

लंदन में चार साल पहले ओलम्पिक चैम्पियन बनने वाले ब्रिटेन के ग्रेग रदरफोर्ड को कांस्य से संतोष करना पड़ा। रदरफोर्ड ने 8.29 मीटर की छलांग लगाई।

इस स्पर्धा में भारत की ओर से अंकित शर्मा भी दावेदार थे। 2016 में 8.16 मीटर की छलांग लगा चुके अंकित फाइनल में भी जगह नहीं बना सके थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493