रियो डी जनेरियो, 21 अगस्त (आईएएनएस)। तीन बार की चैम्पियन अमेरिकी पुरुष वॉलिबॉल टीम ने रविवार को रियो ओलम्पिक में गत चैम्पियन रूसी टीम को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
अमेरिकी टीम एक समय चार बार की चैम्पियन रूस से 0-2 से पीछे चल रही थी, लेकिन इसके बाद अमेरिकी खिलाड़ियों ने जबरदस्त वापसी की और अगले तीनों सेट अपने नाम करते हुए कांस्य पदक जीत लिया, जो ओलम्पिक खेलों में उसका दूसरा कांस्य है।
अमेरिका ने रूस को 23-25, 21-25, 25-19, 25-19, 15-13 से हराया।
अमेरिकी टीम ने स्पाइक के जरिए 72 अंक हासिल किए, जबकि रूसी टीम सिर्फ 52 अंक हासिल कर सकी। ब्लॉक के मामले में हालांकि रूस आगे रहा और उसने आठ के मुकाबले अमेरिका के 12 शॉट ब्लॉक किए।
अमेरिकी ने सर्विस पर आठ अंक जुटाए, जबकि रूस ने पांच अंक। अमेरिकी की ओर से सबसे तेज 122 किलोमीटर प्रति घंटे की सर्विस दर्ज की गई। रूस को 32 गलतियां करने का खामियाजा भुगतना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath