रियो ओलम्पिक (साइकिलिंग) : ब्रिटिश पुरुष टीम ने जीता स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन की पुरुष साइकिलिंग टीम ने रियो ओलम्पिक में ट्रैक साइकिलिंग स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल कर लिया।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश टीम ने अपने ही पूर्व विश्व कीर्तिमान में सुधार करते हुए नया विश्व कीर्तिमान रचा और स्वर्ण पदक जीता।

ब्रैडले विगिंस, मार्क कैवेंडिश, एड क्लैंसी, ओवन डोउल और स्टीव बुर्के वाली ब्रिटिश टीम ने तीन मिनट 50.26 सेकेंड का समय निकालते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

इससे पहले इसी ब्रिटिश टीम ने रियो ओलम्पिक में शुक्रवार को राउंड-1 के मुकाबले में तीन मिनट 50.57 सेकेंड का समय निकालते हुए विश्व कीर्तिमान बनाया था, जिसे उन्होंने शनिवार को ध्वस्त कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493