रियो ओलम्पिक (हॉकी) : भारत ने अर्जेटीना को 2-1 से हराया

रियो डी जनेरियो, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने मंगलवार को रियो ओलम्पिक की हॉकी स्पर्धा के अपने तीसरे पूल मैच में अर्जेटीना को 2-1 से हराया। यह 2009 के बाद अर्जेटीना पर भारत को पहली जीत है।

ओलम्पिक हॉकी सेंटर के टर्फ पर खेले गए पूल-बी के इस मैच में भारत के लिए चिंगलेनसाना कांगूजाम ने आठवें और कोथाजीत सिंह खादानबाम ने 35वें मिनट में गोल किए।

अर्जेटीना के लिए एकमात्र गोल गोंजालो पिलाट ने 49वें मिनट में किया।

अपने दूसरे मैच में भारत को जर्मनी के हाथों 1-2 से हार मिली थी। खेल खत्म होने से तीन सेकेंड पहले क्रिस्टोफर रूर ने गोल करते हुए भारत को हार पर मजबूर किया था।

भारत ने आयरलैंड पर जीत के साथ अपने अभियान का शानदार आगाज किया था लेकिन अपने से अपेक्षाकृत कमजोर आयरिश टीम के खिलाफ 3-2 की जीत बहुत प्रभावशाली नहीं थी।

भारत के खाते में अब छह अंक हैं तथा एक और जीत उसे क्वार्टर फाइनल में पहुंचा देगी। भारत अपने पूल में दूसरे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493