रियो ओलम्पिक (10 हजार मी.) : अयाना ने विश्व व ओलम्पिक रिकार्ड के साथ जीता स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 12 अगस्त (आईएएनएस)। इथियोपिया की अल्माज अयाना ने महिलाओं की 10 हजार मीटर स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया है। अयाना ने शुक्रवार को इस स्पर्धा में नया ओलम्पिक व विश्व रिकार्ड बनाया।

अयाना ने यह रेस 29.17.45 मिनट में पूरी की। उन्होंने 1993 में चीन की जुनजिया वांग द्वारा बनाए गए 29.31.78 मिनट के विश्व रिकार्ड और 2008 में बीजिंग ओलम्पिक में अपने ही देश की तिरुनेश दिबाबा द्वारा बनाए गए 29:54.66 मिनट के ओलम्पिक रिकार्ड को ध्वस्त किया।

दिबाबा ने लंदन और बीजिंग में इस स्पर्धा का स्वर्ण जीता था लेकिन वह इस साल कांस्य पदक ह हासिल कर सकीं। दिबाबा ने यह रेस 29.42.56 मिनट में पूरी की। यह इस सीजन में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

इस स्पर्धा का रजत केन्या की विवियन जेपकेमोई चेरुयोत को मिला। चेरुयोत ने इथियोपाई चुनौती के बीच 29.32.53 मिनट का समय निकाला और अपने लिए नया मुकाम तय किया।

10 हजार मीटर की यह रेस अपने आप में खास रही क्योंकि इसमें हिस्सा लेने वाली 37 प्रतिभागियों में से दो तो रेस पूरा नहीं कर सकीं लेकिन 14 ने अपना व्यक्तिगत श्रेष्ठ समय निकाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493