रियो ओलम्पिक (200 मी.) : जमैका की थाम्पसन ने पूरा किया ‘गोल्डन डबल’

रियो डी जनेरियो, 18 अगस्त (आईएएनएस)। जमैका की एलिन थाम्पसन ने बुधवार को इतिहास रचते हुए ओलम्पिक में शानदार गोल्डन डबल पूरा किया। थाम्पसन ने 31वें ओलम्पिक खेलों में 100 तथा 200 मीटर का स्वर्ण जीता।

थाम्पसन ने ओलम्पिक स्टेडियम में आयोजित 200 मीटर के फाइनल में 21.78 (सीडन बेस्ट) सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।

इससे पहले सिर्फ अमेरिका की फ्लोरेंस ग्रिफिथ जोएनर ने 1988 में 100 तथा 200 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण जीता। जोएनर ने 200 मीटर में 1988 में ही नया विश्व व ओलम्पिक रिकार्ड (21.34 सेकेंड) बनाया था, जो अब तक कायम है।

स्पर्धा का रजत नीदरलैंड्स की डाफने शीपर्स को मिला। मौजूदा विश्व चैम्पियन शिपर्स ने 21.88 सेकेंड में रेस पूरी की। कांस्य अमेरिका की टोरी बोवी ने 22.15 सेकेंड समय के साथ जीता।

थाम्पसन ने इससे पहले शनिवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ का खिताब जीता था।

थाम्पसन ने 10.71 सेकेंड में यह रेस पूरी की थी। बोवी ने 10.83 सेकेंड के साथ रजत जीता था जबकि लंदन ओलम्पिक में इस स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाली जमैका की शैली एन फ्रेजर प्राइस को कांस्य से संतोष करना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493