मॉस्को, 29 जुलाई (आईएएनएस)। रूस का रियो ओलम्पिक दल ब्राजील में अगस्त में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए रवाना हो चुका है।
गुरुवार को इसके मॉस्को के शेरेमेतेयेव हवाईअड्डे लिए एक खास समारोह का आयोजन किया गया था।
समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार इस समारोह में रूसी ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष एलेक्जेंडर झुकोव शामिल थे और रियो दल में महिलाओं और पुरुषों की वॉलीबॉल टीम, महिलाओं की हैंडबॉल टीम, मुक्केबाज, तैराकी तथा टेबल टेनिस टीम शामिल है।”
झुकोव ने कहा, “हम इस दिन का इंतजार कर रहे थे। आप लोग जानते हैं कि क्या स्थिति थी? अब सारे शकों को दूर करने का समय आ गया है। रूस की टीम ओलम्पिक में हिस्सा ले रही है और सारा देश इसका जश्न मना रहा है।”
अध्यक्ष ने कहा, “देश के सभी लोग रूसी दल के साथ अपना गहन समर्थन जता रहे हैं। मैं आश्वस्त हूं कि हम प्रतिस्पर्धाओं में जीत की खुशी भी मनाएंगे। मैं चाहता हूं कि एथलीट सभी आरोपों और परेशानियों को दूर रख अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें। आप सभी पदक के हकदार हैं।”
झुकोव ने कहा कि रूसी समिति अपने एथलीटों की सहजता की हर पूरी कोशिश करेगी। उन्होंने एथलीटों को सफलता की शुभकामनाएं दी।
dharmpath.com dharmpath