रियो डी जनेरियो, 20 अगस्त (आईएएनएस)। केन्या की विवियन चेरुयोत ने शुक्रवार को ओलम्पिक रिकार्ड के साथ महिलाओं की 5 हजार मीटर का स्वर्ण जीत लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 32 साल की चेरुयोत ने यह रेस 14 मिनट 16.17 सेकेंड में पूरी की।
चेरुयोत ने रोमानिया की गेबरिला जाबो के पिछले ओलम्पिक रिकार्ड को 14 सेकेंड के अंतर से पीछे छोड़ा।
केन्या की ही हेलेन ओबीरी ने रजत जीता जबकि इथियोपिया की अल्माज अयाना ने कांस्य पक कब्जा जमाया।
ओबीरी ने यह रेस 14.29.77 और अयाना ने 14.33.59 मिनट में पूरी की।
चेरुयोत ने लंदन में 5000 मीटर में रजत जीता था। इस साल रियो में वह 10 हजार मीटर में भी रजत जीतने में सफल रही थीं। इस साल 10 हजार मीटर का स्वर्ण अयाना को मिला।
dharmpath.com dharmpath