रियो डी जेनेरियो, 14 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील में 2016 रियो कार्निवल के समापन के बाद रियो ओलंपिक आयोजकों ने अपने संदेश में कहा कि ‘इस वर्ष रियो में दूसरा सबसे बड़ा इवेंट पूरा हो गया है।’
रियो ओलंपिक शुरू होने में छह माह से भी कम का वक्त रह गया है और सभी ने साम्बोडोरोमो में परेड में हिस्सा लिया।
ब्राजील की वॉलीबॉल खिलाड़ी गाबी गुईमारास ने कहा, “इस ऊर्जा को महसूस कर रही हूं और यह आपको उत्साहित करता है। खेल यहां हैं।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गाबी ने कहा कि शनिवार तक जो जश्न चला वो सिर्फ एक झलक थी, अगस्त से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के जश्न की।
साम्बोडरोमो में तीरंदाजी और मैराथन का आयोजन होगा। सभी पर रियो 2016 का प्रभाव देखा जा रहा है।
रियो कार्निवल के समापन के बाद अब ओलंपिक की तैयारियों के लिए 22 टेस्ट इवेंटों का अयोजन भी होगा।
dharmpath.com dharmpath