रियो की सुरक्षा के लिए अमेरिका के 1,000 से अधिक जासूस

‘एनबीसी न्यूज’ की ओर से अमेरिकी के खुफिया प्रयासों पर की गई समीक्षा की अत्यधिक वगीर्कृत रिपोर्ट के अनुसार, सैकड़ों विश्लेषक, कानून प्रवर्तन और विशेष अभियान कर्मियों के साथ एक दर्जन से अधिक नौसेना और मरीन कोर के कमांडो के वर्तमान में ब्राजील की संघीय पुलिस और देश की नौसेना के साथ मिलकर रियो डी जेनेरियो में काम कर रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अभियान में अमेरिका की 17 खुफिया एजेंसी शामिल हैं और उन्होंने कई प्रकार के काम सौपें गए हैं।

‘एनबीसी न्यूज’ को दिए अपने बयान में अमेरिकी खुफिया एजेंसी के निदेशक जेम्स क्लापेर के प्रवक्ता रिचर्ड कोल्को ने कहा, “अमेरिकी खुफिया एजेंसी काफी करीबी तौर पर ब्राजील के खुफिया अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है, जिससे देश रियो ओलम्पिक खेलों की सुरक्षा में समर्थन दे सकें।”

ब्राजील के समर्थन में रियो ओलम्पिक की सुरक्षा के लिए 51 देश मिलकर मदद दे रहे हैं। रियो ओलम्पिक की सुरक्षा चिंता का कारण है, क्योंकि ओलम्पिक खेलों की शुरुआत से कुछ ही दिन पहले ब्राजील की पुलिस ने करीब दर्जन भर संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इन सभी ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ अपनी जिम्मेदारी जाहिर की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493