Monday , 29 April 2024

Home » खेल » रियो के लिए वेनेजुएला को 65 टिकट मिले

रियो के लिए वेनेजुएला को 65 टिकट मिले

काराकास, 5 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला ने इस साल अगस्त में रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए 65 टिकट हासिल कर लिए हैं।

सबसे ताजा सीट पहलवान प्रेडो केबालोस ने हासिल किया है। केबालोस ने मंगोलिया में आयोजित ओलम्पिक क्वालीफायर में स्वर्ण पदक हासिल किया।

मंगोलिया में महिला पहलवान मारिया एकोस्टा ने भी ओलम्पिक का टिकट हासिल किया। मारिया ने सेमीफाइनल में जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई।

इसके अलावा वेनेजुएला से साइकिलिस्ट एंगी गोंजालेज, रेसवॉकर रिचार वारगास, मैराथन धावक योलिमार पिनेदा, लम्बी दूरी के धावक लुइस ओट्रा ने ओलम्पिक का टिकट हासिल किया है।

रियो ओलम्पिक का आयोजन पांच से 21 अगस्त तक होना है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में पहली बार ओलम्पिक खेलों का आयोजन हो रहा है।

रियो के लिए वेनेजुएला को 65 टिकट मिले Reviewed by on . काराकास, 5 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला ने इस साल अगस्त में रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए 65 टिकट हासिल कर लिए हैं।सबसे ताजा सीट पहलवान काराकास, 5 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला ने इस साल अगस्त में रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए 65 टिकट हासिल कर लिए हैं।सबसे ताजा सीट पहलवान Rating:
scroll to top