रियो जाएंगे म्यांमार के 7 एथलीट

यांगोन, 29 जून (आईएएनएस)। इसी साल अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक में म्यांमार के सात एथलीट हिस्सा लेंगे। स्वास्थय एवं खेल मंत्रालय के सह निदेशक यू की सोए लिन ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह खिलाड़ी तैराकी, एथलेटिक्स, निशानेबाजी, जूडो और तीरंदाजी में हिस्सा लेंगे।

अधिकारी के अनुसार, यह सभी खिलाड़ी 15 नवंबर से अभ्यास कर रहे हैं। तीरंदाजी और निशानेबाजी टीम के खिलाड़ियों से देश को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

चार साल पहले म्यांमार के छह खिलाड़ियों ने लंदन ओलम्पिक में हिस्सा लिया था।

1976 ओलम्पिक को छोड़कर म्यांमार ने 1948 से सभी ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में हिस्सा लिया है, लेकिन वह कभी भी शीतकालीन ओलम्पिक का हिस्सा नहीं रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493